Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार में सामाजिक विकास का मॉडल जीता : यादव | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » भारत » बिहार में सामाजिक विकास का मॉडल जीता : यादव

बिहार में सामाजिक विकास का मॉडल जीता : यादव

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली जीत ने भाजपा और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के असली चेहरे को बेनकाब करते हुए थोथे विकास के मॉडल को ठुकरा दिया है और महागठबंधन के सामजिक विकास के मॉडल को स्वीकार किया।

बिहार के विधानसभा में महागठबंधन की जीत पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा ने पहली बार अपनी विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ा और हिंदुत्व के एजेंडे पर चुनाव लड़ा, जिसे जनता ने नकार दिया है। बिहार के इस चुनाव में मुकाबला सामाजिक विकास और थोथे विकास के मॉडल, सामाजिक समरसता और कट्टरवाद के बीच मुकाबला था। यहां के मतदाताओं ने सामाजिक विकास के मॉडल और सामाजिक समरसता का साथ दिया है।

यादव ने कहा है कि बिहार के चुनाव ने भाजपा के असली चेहरे को सामने ला दिया है। भाजपा ने चुनाव के दौरान सम्प्रदायवाद, जातिवाद को हवा दी, मगर जनता उनके इस झांसे में नहीं आई।

उन्होंने बिहार के चुनाव नतीजे को देश की राजनीति में बदलाव का संकेत देने वाला बताया। साथ ही कहा है कि आने वाले समय में देश की राजनीति पर भी इन नतीजों का असर होगा।

बिहार में सामाजिक विकास का मॉडल जीता : यादव Reviewed by on . भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली जीत ने भाजपा और प्र भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली जीत ने भाजपा और प्र Rating:
scroll to top