नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।