नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया।
गर्ग गंभीर रूप से बीमार थे और पश्चिम विहार स्थित बालाजी एक्शन हॉस्पिटल में भर्ती थे।
उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने रविवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली।
इनसे पहले शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया था।
दिल्ली की राजनीति में 24 घंटों के अंदर यह दूसरा बड़ा नुकसान है।