भोपाल, 11 जून, 2014

स्वेक्षा प्रकाश ने आज टी.टी.नगर स्टेडियम में खेल संचालक श्री व्ही.के.सिंह से सौजन्य भेंट की। खेल संचालक श्री सिंह ने स्वेक्षा प्रकाश से जिम्नास्टिक खेल में प्राप्त उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी हासिल की। स्वेक्षा प्रकाश ने बताया कि मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगभग 18 राष्ट्रीय पदक प्राप्त किये हैं। संचालक श्री सिहं ने स्वेक्षा को एशियन गेम्स में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक डाॅ. विनोद प्रधान भी मौजूद थे।