Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला घायल | dharmpath.com

Tuesday , 22 April 2025

Home » भारत » जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला घायल

जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला घायल

जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय क्षेत्र में मंगलवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने कल (मंगलवार) रात 11.30 बजे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें नसीमा बेगम नामक महिला घायल हो गई।”

अधिकारी ने कहा, “महिला को पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

जम्मू जिले में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला घायल Reviewed by on . जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय क्षेत्र में मंगलवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिल जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय क्षेत्र में मंगलवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिल Rating:
scroll to top