Saturday , 21 September 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां का निधन

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां का निधन

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

जावडेकर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ।

निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वह 92 वर्ष की थीं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।

वह महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे जिलों में जिला परिषद स्कूलों में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका थीं।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां का निधन Reviewed by on . नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।उनके परिवार नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।उनके परिवार Rating:
scroll to top