Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 मरे, कई लापता | dharmpath.com

Tuesday , 22 April 2025

Home » विश्व » इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 मरे, कई लापता

इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 मरे, कई लापता

जकार्ता, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। आपदा विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मूसलाधार बारिश के कारण जयापुरा जिले के कई गांवों में शनिवार को शाम लगभग छह बजे बाढ़ आ गई थी।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकाली इकाई के प्रमुख कोरी सिंबोलन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि, 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सिंबोलन ने कहा कि दर्जनों घरों, इमारतों और पुलों के नष्ट होने के कारण लगभग 3,000 लोगों को घर छोड़कर कहीं अन्य शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि नदी के ऊपर भूस्खलन होने से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी जिससे पानी का बहाव रुक गया था। हालिया बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से यह बाढ़ आई है।

इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 मरे, कई लापता Reviewed by on . जकार्ता, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। आपदा विभाग के एक अध जकार्ता, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। आपदा विभाग के एक अध Rating:
scroll to top